बुलंदशहर में मस्जिद के पास श्रद्धालुओं का किया स्वागत:काली शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025
बुलंदशहर के पहासू कस्बे में विजयदशमी के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। माँ काली की शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।शोभायात्रा जैसे ही मुख्य मार्ग से गुजरती हुई स्थानीय मस्जिद के पास पहुँची, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की बरसात की। इस दौरान पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द की भावना से सराबोर हो उठा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने वाला कदम बताया। इसी के साथ शाम को रावण दहन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा और रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रावण के पुतले के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंज उठा। एसपी देहात तेजवीर सिंह स्वयं मौके पर मौजूद थे और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। हर चौराहे और मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की पहल से समाज में प्रेम, भाईचारा और विश्वास और गहरा होता है, जो गंगा-जमुनी तहज़ीब का अद्भुत उदाहरण है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026