भाजपा नेता पर वैश्य समाज को धमकी देने का आरोप:अहमदगढ़ थाने में केस दर्ज,शिकारपुर में वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025
शिकारपुर के अहमदगढ़ में वैश्य समाज को गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने के आरोप में एक भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह शिकायत शिवांश तायल ने दर्ज कराई है, जिसमें भाजपा नेता लवकुश पंडित पर उन्हें और उनके पूरे समाज को धमकाने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, यह घटना सोमवार रात काली पूजा के दौरान हुई। शिवांश तायल पूजा में शामिल थे, तभी लवकुश पंडित ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद लवकुश पंडित शिवांश के घर तक उनका पीछा करते हुए पहुंचे। घर के बाहर लवकुश पंडित ने कथित तौर पर पूरे वैश्य समाज को पीटने की धमकी दी। उन्होंने कहा, "वनिये तो पहले भी पिटते आये हैं, और अब फिर पीटूंगा।" यह पूरी घटना शिवांश के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि लगभग एक साल पहले भी लवकुश पंडित ने शिवांश के पिता सुशील तायल के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। प्रार्थी शिवांश तायल ने आरोप लगाया है कि लवकुश पंडित आए दिन झगड़ा करते रहते हैं और अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाते हैं। उस समय समाज के लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया था। शिवांश के परिवार ने लवकुश पंडित की धमकियों के कारण दहशत में होने की बात कही है और पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। क्षेत्राधिकारी शिकारपुर मधूप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, भाजपा नेता लवकुश पंडित ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026