बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक घायल:अस्पताल में भर्ती,हिस्ट्रीशीटर नाइफ हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 04, 2025
बुलंदशहर में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हिस्ट्रीशीटर नाइफ हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। यह मुठभेड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के वलीपुरा नहर के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाइफ हत्याकांड में फरार चल रहा बदमाश मोहम्मद वहां भागने की फिराक में है। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो मोहम्मद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश मोहम्मद घायल हो गया। तीन दिन पहले मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ मिलकर कचहरी परिसर में हिस्ट्रीशीटर नाइफ की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले मोहम्मद के एक साथी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026