बुलंदशहर में हुई मौत:डायरिया पीड़ित वृद्ध ने ओआरएस समझकर कीटनाशक पिया,पुलिस मामले की जांच में जुटी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 04, 2025
बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के हरवानपुर गांव में डायरिया से पीड़ित 88 वर्षीय वृद्ध मही सिंह ने ओआरएस समझकर कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार, मही सिंह पिछले दो-तीन दिनों से पेट की समस्या से जूझ रहे थे और ओआरएस का सेवन कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने गलती से पास में रखे कीटनाशक को ओआरएस समझकर पी लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन और पड़ोसी तुरंत वृद्ध को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक मही सिंह के पांच पुत्र थे, जिनमें से तीन की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो पुत्र बाहर रहते हैं, जबकि मही सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। हालांकि, मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी यजदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026