शिकारपुर साईं धाम के पास हादसा:कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी,एक गंभीर घायल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 04, 2025
बुलंदशहर के शिकारपुर में साईं धाम मंदिर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान मनोज (42) पुत्र चंद्रपाल और ललित (35) पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है, जो ग्राम कैलावन, शिकारपुर के निवासी हैं। वे बुलंदशहर से शिकारपुर आ रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पहुंचाया। यह हादसा बाइक को ओवरटेक करते समय हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026