बुलंदशहर में जब्त पटाखे चौकी में बांटी गई:एसप बोले-जांच होगी,वीडियो सामने आने पर पुलिस पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 07, 2025
बुलंदशहर में पुलिस द्वारा जब्त की गई 20 लाख रुपये से अधिक की आतिशबाजी को मंडी चौकी से कथित तौर पर वितरित किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग जब्त आतिशबाजी को बोरों में भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह आतिशबाजी 26 सितंबर को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में जब्त की गई थी। अनूपशहर अड्डा के पास एक बंद पड़े राइस मिल के तीन कमरों से एसडीएम सदर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने अवैध रूप से भंडारित भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की थी। बरामदगी के बाद इसे देहात कोतवाली पुलिस की मंडी चौकी में सुरक्षित रखा गया था। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मंडी चौकी पर रखी जब्त आतिशबाजी को कुछ लोग खुलेआम बोरों में भरकर बाहर ले जा रहे हैं। सरकारी संपत्ति होने के बावजूद जब्त माल को इस तरह से वितरित करने की अनुमति किसने दी, यह एक गंभीर प्रश्न है। आरोप है कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यह आतिशबाजी अपने करीबियों को वितरित की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है, जिसके बाद मामले की जांच की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कुछ हुआ है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ऋजुल ने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026