औरंगाबाद में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:व्यापारियों को भी भारी नुकसान,मंडियों में रखा धान भीगा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2025
औरंगाबाद में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों और मंडियों में तैयार धान की फसल बर्बाद हो गई, जबकि सदर बाजार की दुकानों में पानी भर गया। कई इलाकों में धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी, और कुछ फसल मंडियों तक भी पहुंच चुकी थी। तेज बारिश और ओलों ने इस तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की मेहनत बेकार हो गई। बारिश के कारण सदर बाजार में व्यापारियों की दुकानों में पानी भर गया। व्यापारी दीपक अग्रवाल, आलोक और सतवीर ने बताया कि त्योहारों के समय अचानक हुई इस बारिश से व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। व्यापारी नेता शिवकुमार ने बताया कि नागेश्वर मंदिर रोड और बालका रोड जैसी प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ। यह अप्रत्याशित वर्षा किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुई है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026