मंडी में मक्का चोरी करते पकड़ा गया पल्लेदार:कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया,स्याना में व्यापारियों का हंगामा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2025
स्याना में बुधवार को मंडी परिसर में एक पल्लेदार को मक्का चोरी करते हुए पकड़ा गया। पीआरडी और मंडी के इंस्पेक्टर ने भुम्मा नामक पल्लेदार को मक्का के कट्टे उठाते समय रंगे हाथों पकड़ा था। हालांकि, इस घटना पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारी पिंटू ने बताया कि पल्लेदार द्वारा मक्का की फसल चोरी किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस संबंध में मंडी सचिव को लिखित शिकायत दी है।व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, मंडी समिति द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। जिसकी सूचना और वीडियो प्रशासन के साथ पहले भी साझा की जा चुकी है। आक्रोशित व्यापारियों ने एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में व्यापारी संघ अध्यक्ष शरद गुप्ता, पिंटू जिंदल, लोकेश जिंदल, निखिल जिंदल, नरेश चंद्र जिंदल, सीताराम, रंजीत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अंशुल गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप, अजय प्रधान और अनुज गर्ग सहित कई व्यापारी शामिल रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026