बुलंदशहर में अवैध धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन:हनुमान चालीसा पाठ किया,हिंदूवादी संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 09, 2025
बुलंदशहर में हिंदूवादी संगठनों ने अवैध धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता काला आम स्थित मलकापार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान इलाके में "धर्म की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे" जैसे नारे गूंजते रहे।प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उन्होंने एडीएम प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग की गई।संगठनों ने आरोप लगाया कि विभिन्न राष्ट्रविरोधी शक्तियां छल, बल और प्रलोभन के सहारे लोगों को बहका रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए मांग की कि लालच और दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने विदेशी धन और मिशनरियों द्वारा गांव-गांव की निर्धन बस्तियों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के बैनर तले किया गया।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026