पेड़ से टकराया धान से लदा ट्रक:चालक घायल;स्याना में नहर पटरी मार्ग पर हादसा,नींद की झपकी बनी वजह...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2025
स्याना में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे एक धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्रक जहांगीराबाद मंडी से धान लादकर दूसरे जनपद जा रहा था। नहर पटरी मार्ग पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदी धान की फसल भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल चालक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सराय नाहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजू ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि घायल चालक का उपचार जारी है और घटनास्थल पर पड़ताल की गई है। चालक ने हादसे की जानकारी व्यापारी को भी दे दी है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026