स्याना के माकड़ी गांव में गंदगी का अंबार:अधिकारियों ने लिया संज्ञान,बदहाल सड़क से ग्रामीणों में आक्रोश...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2025
स्याना के माकड़ी गांव में सड़क की हालत खराब है और मार्ग किनारे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दैनिक आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में कई बार शिकायत पत्र दिए हैं। हालांकि, उनका आरोप है कि इन शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ और लापरवाही बरती जा रही है। गांव निवासी लाला, राकेश, गगन, विपिन त्यागी, पिंकी त्यागी, विपिन शास्त्री, गौरव त्यागी, परवेज शाहरुख सिद्दीक, मास्टर मौमीन, काले पंडित और मोंटी पंडित सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी के कारण गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान लवकुश ने कहा कि गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। उधर, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मोहकम सिंह ने भी मामले का संज्ञान लिया है। बीडीओ ने यह भी कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में सफाई अभियान के साथ-साथ एंटी-लार्वा स्प्रे भी कराया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026