कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने स्वदेशी मेला का किया शुभारंभ:बोले,मिलेगा रोजगार,स्वदेशी उत्पादों से देश होगा आत्मनिर्भर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2025
बुलंदशहर के मलका पार्क में शुक्रवार को उद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आगे बढ़ाने और विदेशों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया। मंत्री सुनील शर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी अपनाने का आह्वान देश को प्रगति की ओर ले जाने में सहायक होगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़ी संख्या में लोग स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगे उन्होंने लोगों से विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि ऐसा करने से कोई भी देश टैरिफ लगाने की धमकी देकर भारतीय बाजार और उद्यमियों पर दबाव नहीं बना पाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्योग विभाग की ओर से उन्हें 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के तहत पॉटरी उत्पाद भेंट किया गया। मंत्री ने मेला परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 'वोकल फॉर लोकल' आह्वान को पूरा देश समर्थन दे रहा है। इससे क्षेत्रीय कारीगरों को रोजगार मिलने के साथ-साथ उन्हें नई पहचान भी मिलेगी। मौके पर विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक सीपी सिंह, महामंत्री संजय गुर्जर, अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, दिनेश कुमार धन्नू, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह, सहायक आयुक्त मीनाक्षी अरोड़ा, मोहम्मद स्वाले, विनीत कुमार और रवि सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026