स्याना पुलिस ने स्कूलों में पिंक शिकायत पेटिकाएं लगाईं:मिशन शक्ति के तहत छात्राओं की गोपनीय शिकायतें दर्ज होंगी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2025
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए पिंक शिकायत पेटिकाएं स्थापित की हैं। शनिवार को कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य पांच स्कूलों में भी में यह पेटिका लगाई। इसका उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। यह पेटिका छात्राओं को अपनी समस्याओं को गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पिंक पेटिका के ताले की चाबी पुलिस के पास रहेगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने नगर के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी ऐसी पेटिकाएं स्थापित कीं। पुलिस समय-समय पर इन पेटिकाओं को खोलकर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेगी और उन पर उचित कार्रवाई व समाधान सुनिश्चित करेगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026