बुलंदशहर में मिला युवक का शव:पुलिस मामले की जांच में जुटी,ग्रामीणों ने मार्ग पर किया जाम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2025

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव अलौदा जागीर निवासी मोनू के रूप में हुई है। उसका शव गांव के बाहर जंगलों में मिला। मोनू के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव बताए जा रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चाचूरा-ग्रेटर नोएडा मार्ग जाम कर दिया। वे हत्या के खुलासे और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सीओ भास्कर मिश्र ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026