बुलंदशहर में चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना:दो दुकानों में लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2025

बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात चोरों ने दो अलग-अलग दुकानों में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली घटना नगर में आढ़त की दुकान चलाने वाले आदेश राणा की दुकान में हुई। चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर गल्ले से 20 हजार रुपये चुरा लिए।वहीं, दूसरी घटना बुलंदशहर रोड पर स्थित हरिओम सिंघल की दुकान में हुई। यहां चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे एक लाख रुपये पर हाथ साफ किया।घटना की जानकारी मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। चोरी की हुई घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इन चोरी की घटनाओं के बाद व्यापारी संगठनों में भी रोष व्याप्त है। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर प्राप्त हो गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026