स्याना में मनाई गई श्यौदान सिंह की जयंती:शिक्षा पर दिया गया जोर,छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2025
बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर स्थित दिलावरी देवी किसान कन्या पीजी कॉलेज, स्याना में कॉलेज के व्यवस्थापक चौधरी श्यौदान सिंह की 78वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। कॉलेज प्रबंधन से उर्मिला चौधरी, उप प्रबंधक डॉ. गीतिका चौधरी और अध्यक्ष अजय पाल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने व्यवस्थापक श्यौदान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उर्मिला चौधरी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा संचय है जो कभी समाप्त नहीं होता, जिसके माध्यम से बेटियां अपने बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। इस दौरान प्राचार्य एचके वैश्य, गीतिका चौधरी, हीया चौधरी, पूजा चौधरी, अश्विनी शर्मा, शिवानंद पांडे, चंद्र किरन राणा, बागेश्वर सिंह, कविता शर्मा, मोनिका त्यागी, गीता चौहान, सलमा खातून और मानसी तोमर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026