बहू के सामने गला दबाकर प्रेमी को मार डाला:ससुर समेत तीन गिरफ्तार,आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ा था...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2025
बुलंदशहर में अनूपशहर थाना क्षेत्र के नगला भोपतपुर गांव में आज ओमप्रकाश के बेटे डेविड का शव एक खेत में मिला था। पुलिस ने 8 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर अनूपशहर थाने में केस दर्ज हुआ था। जांच के दौरान, स्वाट टीम और अनूपशहर पुलिस ने नगला भोपतपुर निवासी अंजली पत्नी मुनेश, मुनेश पुत्र प्रेमपाल और प्रेमपाल पुत्र हुक्म सिंह को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डेविड का मुनेश की पत्नी अंजली के साथ प्रेम संबंध था। मीना ने डेविड और अंजली को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। डेविड अक्सर अंजली से मिलने उसके घर आता था। 11 अक्टूबर 2025 की रात को मुनेश ने अपनी बहन मीना को अंजली के कमरे में देखने को कहा। इसके बाद प्रेमपाल, उसकी बेटी मीना और मीना के पति प्रमोद ने अंजली के सामने ही डेविड का गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को गांव के ही एक खेत में फेंक दिया गया था।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026