बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान:कई लोग मौजूद रहे,इंटर कॉलेज में डिजिटल स्क्रीन पर चला जागरूकता अभियान...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2025
बुलंदशहर में स्याना कोतवाली पुलिस ने नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से चलाया गया। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत मिशन शक्ति अभियान भी चलाया गया। सोमवार को यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर सलीम अहमद, उपनिरीक्षक अंकिता, कस्बा इंचार्ज अंजलि सिंह, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, अमित कुमार, बृजलाल सोलंकी, कांस्टेबल सलमान विरित और हेड कांस्टेबल मंजू सहित एक टीम ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए 'साइबर सेफ्टी रन' अभियान के तहत साइबर जागरूकता शपथ दिलाई गई। श्री शर्मा ने बताया कि साइबर सेल द्वारा विभिन्न स्कूलों, ग्राम चौपालों, बैंकों के कर्मचारियों, आबादी वाले क्षेत्रों और ज्वैलर्स को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026