बुलंदशहर में अहोई अष्टमी पर महाकाली का विशाल जुलूस:जहांगीराबाद के मोहल्ला पाठक में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2025
बुलंदशहर के जहांगीराबाद के मोहल्ला पाठक में अहोई अष्टमी की रात श्री महाकाली जी का विशाल जुलूस निकाला गया। बीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा और कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान महाकाली का स्वरूप, नीलकंठ और लांगुरों ने नंगी तलवारों को हवा में लहराते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह जुलूस मोहल्ला पाठक स्थित भटनी वाले मंदिर से शुरू होकर पूरे मोहल्ले में भ्रमण किया। इस अवसर पर सारांश मिश्रा, सचिन शर्मा, नवीन बंसल, मनोज गुप्ता, अमित गोयल, मनोज ओझा, दक्ष शर्मा, मनु गोयल, प्रतीक शर्मा, रौनक बंसल, कशिश बंसल, कुणाल ओझा, राजू और राजीव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026