बुलंदशहर अस्पताल के वार्ड में घूम रहे कुत्ते:मरीजों को संक्रमण का खतरा,आए दिन आ रहे डॉग बाइक के के...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 16, 2025
बुलंदशहर के जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड में कुत्तों के घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुत्ते वार्ड के अंदर घूमते और मरीजों के बेड के पास आराम करते दिख रहे हैं, जिससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कुत्ता वार्ड में बेरोकटोक घूम रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल के वार्डों की कोई देखरेख नहीं करता। यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह के वीडियो सामने आए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को कुत्तों से संक्रमण का खतरा बना हुआ है, खासकर गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। मरीजों और उनके तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से इन कुत्तों को हटाने और उचित व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को निर्देशित करेंगे। इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील दोहरे ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026