भाकियू टिकैत ने बुलंदशहर कलेक्ट्रेट घेरा:शहर में जाम की स्थिति,मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 16, 2025
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों और ट्रैक्टरों ने बुलंदशहर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। यह प्रदर्शन आज दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने बताया कि यह धरना भ्रष्टाचार, सर्किल रेट, गन्ना के रेट, चकबंदी, विद्युत विभाग और तहसील संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया जा रहा है। किसान अपनी इन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारी 'जय जवान, जय किसान' के नारे लगाते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस अवसर पर युवा महासचिव मानसिंह ने कहा कि किसान यूनियन टिकैत किसानों की लड़ाई लड़ेगी और उनकी आवाज को दबाने नहीं देगी। इस दौरान पिंकी खालौर, कुलदीप चौधरी, राहुल सोलंकी, भागेश, पवन चौधरी, हरेंदर, पप्पू प्रधान, राधे बाबा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026