पशु चिकित्सालय में सीरिंज के भंडार में लगी आग:फायर ब्रिगेड टीम ने एक घंटे में पाया काबू,पटाखे की चिंगारी से हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के अंसारी रोड बाजार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में सीरिंज के भंडार में आग लग गई। इस घटना में चिकित्सालय में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में दीपावली के पटाखों की चिंगारी से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है पशु चिकित्सालय के परिसर में खुले में अव्यवस्थित तरीके से रखे गए सीरिंजों के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीरिंज का स्टॉक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में रखा गया था। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आशंका है कि दीपावली के दौरान जलाए जा रहे पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026