बुलंदशहर के स्याना में सेना के जवान पर हमला:हेलमेट तोड़ा,मेरठ में अपनी ड्यूटी पर जाते समय हमलावरों ने पीटा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
बुलंदशहर के स्याना में ड्यूटी पर जा रहे सेना के एक नायक पद पर तैनात योगेंद्र सिंह पर सोमवार रात हमला किया गया। अज्ञात युवक ने उनसे मारपीट की और उनका हेलमेट तोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गए। यह घटना चांदपुर पुठी गांव के पास हुई। योगेंद्र सिंह, जो बुलंदशहर के सौझना झाँया, थाना खानपुर के निवासी हैं, अपनी बाइक से गांव से छुट्टी पूरी करके मेरठ में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। स्याना कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर पुठी गांव के पास पहुंचने पर एक युवक ने उन्हें रोका और उन पर हमला कर दिया। वर्तमान में मेरठ में सेना में नायक के पद पर तैनात योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह हमलावर को सामने आने पर पहचान सकते हैं। कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर भी चांदपुर पुठी गांव का ही रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी गई है। घायल नायक योगेंद्र सिंह ने पुलिस से मेडिकल जांच कराने और हमलावर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जांच में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026