बुलंदशहर में ढाबे में लगी आग:जहांगीराबाद में गोदाम में आग से सामान जलकर खाक,लाखों का हुआ नुकसान...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
बुलंदशहर में जहांगीराबाद के चांदौक दोराहे के पास स्थित जेबी पहलवान ढाबे में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में ढाबे के गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। ढाबा संचालकों ने आग लगने के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। रात करीब दस बजे ढाबे के साइड में बने गोदाम से अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ढाबा संचालकों, लवकेश गिरी और चेतन शर्मा के अनुसार, आग लगने से लगभग आधे घंटे पहले होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। इस तथ्य ने उनकी आशंका को और मजबूत किया है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साजिश की शिकायत दर्ज कराई है और जांच की मांग की है। जिस समय गोदाम में आग लगी, उसी दौरान पास में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आतिशबाजी भी छोड़ी। क्षेत्रीय फायर स्टेशन की फायर ब्रिगेड उस समय किसी अन्य स्थान पर आग बुझाने गई हुई थी। ढाबा संचालकों का कहना है कि यह स्थान आबादी से दूर है और यहां सामान्यतः कोई आतिशबाजी नहीं छोड़ता है, जिससे यह घटना और भी संदिग्ध हो जाती है। इस कारण आग बुझाने के लिए बुलंदशहर से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, जिससे आग पर काबू पाने में कुछ देरी हुई। तीन महीने के भीतर हुई इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। चेतन शर्मा और लवकेश गिरी ने बताया कि उन्होंने 25 जुलाई को ही इस ढाबे की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतन शर्मा और लवकेश गिरी ने बताया की ढाबे में दो बड़े जनरेटर, मेज, कुर्सी, चारपाई, क्रोकरी समेत लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026