खुर्जा हाईवे पर घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमीशीतलहर और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 06, 2026
बुलंदशहर जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। देर रात जिले का पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को अलसुबह से ही हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। हालांकि, कुछ स्थानों पर गीली लकड़ी के कारण अलाव जलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। खुर्जा नगर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोग नगर पालिका द्वारा संचालित अलावों पर हाथ तापते देखे गए। कड़ाके की सर्दी से केवल इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी बेहाल नजर आए।
Related Articles
बुलंदशहर में मैक्स फैशन शोरूम में चोरी:चोरों ने 3.18 लाख नकद और कपड़ा लेकर फरार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 17, 2026
बुलंशहर जेल में 5 दिन में दूसरे बंदी की मौत:अचानक सीने में उठा था दर्द,गार्डन में काम करते समय आया हार्ट अटैक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 17, 2026

बुलंदशहर में ऐतिहासिक नुमाइश का शुभारंभ:प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने किया उद्घाटन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 17, 2026