बुलंशहर जेल में 5 दिन में दूसरे बंदी की मौत:अचानक सीने में उठा था दर्द,गार्डन में काम करते समय आया हार्ट अटैक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 17, 2026
बुलंदशहर जिला कारागार में पांच दिन के भीतर दूसरे बंदी की मौत हो गई है। सोमवार को मैजुद्दीन (32) नामक बंदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैजुद्दीन गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र स्थित चिटहैरा गांव का निवासी था। उसे ककोड़ पुलिस ने 3 मार्च को एक सड़क दुर्घटना के मामले में जेल भेजा था। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे मैजुद्दीन अन्य बंदियों के साथ जेल गार्डन में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने अचानक सीने में दर्द और असहजता की शिकायत की। जेल कर्मियों ने तुरंत उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे कुछ आराम मिला। हालांकि, दोपहर के समय मैजुद्दीन की हालत फिर बिगड़ने लगी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मैजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बंदी मानसिक तनाव में था, लेकिन जेल प्रशासन ने उसकी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि बंदी की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पिछले छह महीनों में बुलंदशहर जेल में आधा दर्जन बंदियों की मौत हो चुकी है, जिससे जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इन लगातार हो रही मौतों से जेल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026