बुलंदशहर में बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे,VIDEO:सट्‌टे के पैसों को लेकर सड़क पर गिराकर पीटा, रामघाट में लंबे समय से चल रहा अवैध धंधा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 01, 2026

बुलंदशहर में बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे,VIDEO:सट्‌टे के पैसों को लेकर सड़क पर गिराकर पीटा, रामघाट में लंबे समय से चल रहा अवैध धंधा...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे,VIDEO:सट्‌टे के पैसों को लेकर सड़क पर गिराकर पीटा, रामघाट में लंबे समय से चल रहा अवैध धंधा

बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 11 बजे सट्टे के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दर्जनों लोग लाठी-डंडे चलाते और एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद की मुख्य वजह क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे जुए और सट्टे का लेनदेन है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि रामघाट थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध जुए और सट्टे का कारोबार बेखौफ चल रहा है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है, जिससे उनके हौसले बढ़े हुए हैं।

Published on September 01, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0