ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान, VIDEO: खुर्जा में स्टॉल मैनेजर की आत्महत्या की मजिस्ट्रेट जां...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 04, 2026
खुर्जा में स्टॉल मैनेजर की आत्महत्या की मजिस्ट्रेट जांच:ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान, VIDEO
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 11-12 जून की दरमियानी रात एक स्टाल मैनेजर द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के आदेश पर उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय को इस संवेदनशील मामले की जांच सौंपी गई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस घटना से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपना बयान या साक्ष्य दर्ज कराना चाहता है, तो वह 13 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में एसडीएम कार्यालय में उपस्थित हो सकता है। कानपुर के थाना साढ़ क्षेत्र के गांव तिलिया बार निवासी अमरदीप (26 वर्ष) खुर्जा जंक्शन पर जेजीएन कैटर्स के स्टाल मैनेजर के रूप में काम करता था। 11 जून 2026 की रात करीब 11:10 बजे, पानी की बोतल को लेकर अमरदीप और स्टेशन परिसर में रहने वाले 'खान बाबा' नाम के एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026