बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पैसे बांटते दिखे, VIDEO:खेत में काम कर रहे लोग, चौराहे पर खड़ी महिलाओं को रोककर नोट बांटे...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 14, 2026

बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पैसे बांटते दिखे, VIDEO:खेत में काम कर रहे लोग, चौराहे पर खड़ी महिलाओं को रोककर नोट बांटे...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पैसे बांटते दिखे, VIDEO:खेत में काम कर रहे लोग, चौराहे पर खड़ी महिलाओं को रोककर नोट बांटे

बुलंदशहर में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व विधायक खुलेआम महिलाओं और पुरुषों को पैसे बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह खेतों में काम कर रही महिलाओं और चौराहों पर खड़े आम लोगों व राहगीरों को रोक-रोक कर खुलेआम रुपए दे रहे हैं। यह वीडियो बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का बताया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब गुड्डू पंडित का ऐसा कोई वीडियो सामने आया है। अपने दबंग अंदाज और विवादित बयानों के लिए मशहूर पूर्व विधायक पहले भी कई बार इसी तरह आम जनता के बीच पैसे बांटकर सुर्खियों में रह चुके हैं।वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि सरेआम पैसे बांटने के पीछे पूर्व विधायक का क्या मकसद है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Published on July 14, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0