बुलंदशहर में आधे घंटे की बारिश, शहर बना तालाब:कलेक्ट्रेट-डीएम दफ्तर जलमग्न, तापमान 12°C गिरा; अगले 3 दिन बारिश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 31, 2026
बुलंदशहर में आधे घंटे की बारिश, शहर बना तालाब:कलेक्ट्रेट-डीएम दफ्तर जलमग्न, तापमान 12°C गिरा; अगले 3 दिन बारिश
बुलंदशहर में मंगलवार को हुई आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। भीषण जलभराव के कारण कलेक्ट्रेट और डीएम दफ्तर परिसर जलमग्न हो गए। हालांकि, इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दिन में ही अंधेरा छा गया। घने काले बादलों के कारण दृश्यता इतनी कम हो गई कि सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। जलभराव के कारण कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर के वीआईपी इलाकों में भी जलभराव की स्थिति गंभीर रही। डीएम दफ्तर, कोतवाली और कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। प्रमुख मार्गों जैसे कालाआम चौराहा, मेडिकल रोड, डीएम रोड और दिल्ली रोड पर भी भारी जलभराव के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
Related Articles
अमरगढ़ में 201 श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा:राधा अष्टमी पर श्याम भक्ति में डूबा कस्बा अमरगढ़, रात 8 बजे से मधुर भजनों का गुणगान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
बुलंदशहर में लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला:गले में अंगोछे से कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
मासूम को ले जाने का विरोध करने पर रौंदा, VIDEO:बोनट पर लटका रहा, कार आगे बढ़ा दी, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026