आयकर विभाग ने व्यापारी को भेजा 141 करोड़ का नोटिस:दिल्ली में की धोखाधड़ी का आरोप,बुलंदशहर में आधार-पैन कार्ड के दुरुपयोग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा के एक छोटे किराना व्यापारी को आयकर विभाग से 141 करोड़ 38 लाख 47 हजार 126 रुपए का नोटिस मिला है। नयागंज मोहल्ले के रहने वाले सुधीर अपनी किराना दुकान से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साइबर अपराधियों ने सुधीर के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर दिल्ली में छह फर्जी कंपनियां बना लीं। सुधीर को 2022 में भी इस संबंध में नोटिस मिला था, जिसका जवाब उन्होंने दे दिया था। इन कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई। 10 जुलाई 2025 को आयकर विभाग ने उन्हें 141 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री का नया नोटिस भेजा।
कई कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी
सुधीर का कहना है कि उनका इन कंपनियों से कोई संबंध नहीं है। यह पूरा मामला साइबर ठगी का है। खुर्जा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही इस साइबर फ्रॉड का खुलासा करने का दावा कर रही है। कोतवाल पंकज राय के अनुसार मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026