बुलंदशहर में ज्वैलर्स पर सोना हड़पने का आरोप:दुकानदार के परिवार-कर्मचारी पर केस,आभूषण के लिए दिया था 14.75 तोला सोना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 06, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। निशा ने पुलिस को बताया कि उसने नए आभूषण बनवाने के लिए ज्वैलर्स को 14.75 तोला सोना और 5 लाख रुपये नकद दिए थे। मोहल्ला नन्नूखां की रहने वाली निशा ने स्थानीय ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसके अनुसार, नकद राशि तो वापस मिल गई। लेकिन जब वह अपने आभूषण लेने ज्वैलर्स के पास पहुंची, तो न तो उसे नए आभूषण मिले और न ही उसका सोना लौटाया गया। निशा का आरोप है कि जब उसने ज्वैलर्स पर दबाव बनाया तो उसे धमकी दी गई। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर ज्वैलर्स की बुआ, फूफा, ज्वैलर्स की मां और कर्मचारी संजू के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026