खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 09, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में भू-माफियाओं ने खेत पर कब्जे का विरोध करने पर एक किसान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना रविवार देर रात उस्मापुर गांव में हुई। पुलिस ने घायल किसान को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खुर्जा नगर क्षेत्र के ग्राम उस्मापुर निवासी किसान किशन पर भू-माफियाओं ने हमला किया। यह वारदात एक प्लॉट पर अवैध कब्जे के विरोध में हुई। किशन को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित किसान किशन का आरोप है कि कुछ भू-माफिया लंबे समय से उसके प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। रविवार देर रात जब किशन ने इन लोगों को अपने प्लॉट पर मिट्टी डालने और कब्जा करने से रोका, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने किशन को गाली-गलौज करते हुए प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की चेतावनी दी। मारपीट के दौरान उन्होंने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किशन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। किशन ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026