बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 09, 2026
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में हसनपुर बक्सुआं निवासी रविंद्र कुमार को दो साल पहले गुम हुआ उनका मोबाइल फोन वापस मिल गया है। बुलंदशहर पुलिस ने गहन खोजबीन के बाद यह मोबाइल दिन रविवार को रविंद्र को लौटाया। रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने मोबाइल गुम होने की शिकायत 2 साल पहले थाना ककोड़ दर्ज कराई थी। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल की तलाश की। दो साल बाद अपना फोन वापस पाकर रविंद्र ने खुशी व्यक्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में जनवरी माह के दौरान गुम हुए या चोरी हुए कुल 164 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन सभी फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई भारत सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, जनपद के विभिन्न थानों की टीमों ने अलग-अलग राज्यों से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया। बुलंदशहर पुलिस के इस कार्य की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026