बाइक लेकर फरार युवक-युवती, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश : बुलंदशहर में 15 मिनट में उड़ाई स्प्लेंडर...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 04, 2026

बाइक लेकर फरार युवक-युवती, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश : बुलंदशहर में 15 मिनट में उड़ाई स्प्लेंडर...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में 15 मिनट में उड़ाई स्प्लेंडर:बाइक लेकर फरार युवक-युवती, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश

बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मलका पार्क के पास खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक को निशाना बनाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक मलका पार्क के पास खड़ी की थी। वे किसी काम से गए और लगभग 15 मिनट बाद जब वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज में एक युवक और एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है

Published on July 04, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0