खुर्जा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़:एक फरार,मोबाइल लूटने वाला आरोपी गोली लगने से घायल,16 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 19, 2025
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के नरसलघाट निवासी जुनैद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम के अनुसार, माछीपुर गांव के बंबे के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान अगवाल फ्लाईओवर के नीचे किर्रा मोड़ पर बदमाशों की घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर में गोली लग गई। बदमाश के पास से अवैध हथियार, कारतूस, बाइक और लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जुनैद एक शातिर अपराधी है। उसने 7-8 दिन पहले खुर्जा अड्डे पर मोबाइल छीनने की वारदात की थी। जुनैद के खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे थे....
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 07-08 दिन पूर्व मैने ये मोबाइल फोन छीना था जिसको आज हम लोग बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपी के हवाले से पुलिस टीम को 01 तमंचा 315 बोर मय, 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, 01 बाइक,01 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त जुनैद का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास बताया गया है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पवन मलिक,संजीव कुमार,सौरभ मलिक,नितिन कुमार, विवेक कुमार, सचिन कुमार थे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026