दिल्ली-नोएडा में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: दोनों पर 15-15 मुकदमे दर्ज,पुलिस ने बरामद की 11 मोटरसाइकिल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 12, 2025
बुलंदशहर के स्याना थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखराम और राहुल दिल्ली, ग्रेटर नोएडा समेत कई जिलों में बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों में शामिल थे। वे चोरी की बाइक को कम कीमत में बेच देते थे। आरोपी ऐसे लोगों को टारगेट करते थे जो बिना कागजात के सस्ती गाड़ी खरीदने को तैयार होते थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से तमंचे भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में उन्होंने दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। मुखबिर की सूचना पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की गई। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग थानों में 15-15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज रही है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026