लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार:2 लाख का कर्ज चुकाने के लिए रची थी 50 हजार की लूट की कहानी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा नगर में एक BCA ग्रेजुएट ने झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। पंकज कुमार नामक युवक ने 19 अगस्त को खुर्जा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चार बाइक सवार बदमाशों ने उससे 50 हजार रुपए और एक मोबाइल लूट लिया। पुलिस और स्वाट टीम ने जब मामले की गहराई से जांच की तो सच्चाई सामने आई। पंकज ने खुद ही यह झूठी कहानी गढ़ी थी। वह करीब 2 लाख रुपए का कर्जदार था। कर्ज से बचने के लिए उसने यह योजना बनाई। सख्ती से पूछताछ में पंकज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को शक तब हुआ जब घटना के विवरण में कई विसंगतियां मिलीं। पुलिस ने उसके पास से 38,500 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। पंकज ने यूपी पुलिस की रिटीन परीक्षा भी पास कर रखी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026