जिला अस्पताल में स्वच्छता का संकट:लेकिन कूड़े के ढेर से जूझ रहा अस्पताल,रोजाना 2 हजार मरीजों की ओपीडी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 13, 2025
बुलंदशहर जिला अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। इमरजेंसी और ओपीडी के सामने कूड़े का ढेर लगा रहता है। बरसात और गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना 1500 से 2 हजार मरीजों की ओपीडी होती है। गंदगी के कारण यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को नई बीमारियों का खतरा बना रहता है। वर्तमान में वायरल बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। मरीजों का कहना है कि इलाज की सुविधा तो बेहतर है, लेकिन स्वच्छता व्यवस्था उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सफाई कराई जाती है। इस मुद्दे पर सीएमएस डॉक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नगर पालिका की गाड़ी कूड़ा उठाकर ले जाती है। अगर कोई गंदगी का मामला सामने आता है, तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। यह स्थिति मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026