नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार:युवती से 2.16 लाख रुपए ठगे,दो आरोपी पकड़े,लैपटॉप और मोबाइल बरामद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025
बुलंदशहर साइबर क्राइम पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष कुमार बिहार के बेतिया और सचिन कुमार आगरा के रहने वाले हैं। दोनों को महाराणा प्रताप तिराहा के पास से पकड़ा गया। मामला 17 जुलाई 2025 का है। पीड़िता आयुषी सिन्हा ने बैंक में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें एक कॉल आया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 1 प्रिंटर, 12 कीपैड मोबाइल फोन, 2 स्मार्टफोन और 12 एक्टिव सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों ने ICICI बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग खातों में कुल 2,16,800 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों बहाव आलम और इशुफ खान के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। गिरोह ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स से बेरोजगारों का डेटा खरीदता था। फिर उन्हें फोन कर नौकरी के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में साइबर थाना बुलंदशहर में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Related Articles

स्याना के किसानों ने टोल टैक्स पर किया प्रदर्शन:गंगा एक्सप्रेसवे कट पर टोल वसूली का विरोध...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 26, 2026
औरंगाबाद में नागेश्वर मंदिर की 22 बीघा जमीन पर चारदीवारी:अवैध कब्जे और गंदगी से बचाने के लिए सर्व समाज ने उठाया बीड़ा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 26, 2026
बुलंदशहर में 10 मिनट की बारिश तापमान में गिरावट:आसमान में बादल छाया,उमस बढ़ने लोग परेशान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 26, 2026