बुलंदशहर में डीपी यादव ने की जनसभा:पश्चिम प्रदेश बनाने की मांग फिर उठी,27 जिलों को मिलाकर अलग राज्य की डिमांड...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 10, 2025
बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद तहसील के औरंगाबाद अहीर गांव से अलग पश्चिम प्रदेश बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। यह मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी मांग को लेकर गांव में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की बात कही गई। परमवीर चक्र विजेता के गांव औरंगाबाद अहीर की इस सभा में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव और समाजसेवी योगेंद्र यादव ने मंच साझा किया। उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उनका तर्क था कि एक छोटा प्रदेश बनने से क्षेत्र में खुशहाली आएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा राज्य है, जिससे विकास की गति धीमी होती है। जनसभा में मौजूद लोगों ने भी एक स्वर में पश्चिम प्रदेश के गठन की मांग का समर्थन किया।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026