बुलंदशहर में युवती के साथ दुष्कर्म के दोषी को 29 हजार का अर्थदंड भी:दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास... TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 07, 2025
बुलंदशहर में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को कड़ी सजा मिली है। न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह तृतीय ने आरोपी अमित को 20 वर्ष की कठोर कारावास और 29 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला थाना अगौता क्षेत्र का है, जहां आरोपी अमित ने वर्ष 2016 में पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद अगौता थाने में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। इस मामले में 7 गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में अभियोजक भरत शर्मा और मॉनिटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया और कड़ी सजा सुनाई। साथ ही पैरोकार रंजीत चाहार और कोर्ट महोर्रिर दीपा तोमर ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। न्यायालय के इस फैसले से पीड़िता को न्याय मिला है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026