अनूपशहर में रात 3 बजे से झमाझम बारिश:धान की फसल को फायदा,तापमान 4 डिग्री गिरा,एक हफ्ते तक बारिश के आसार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2025
अनूपशहर में आज रात 3 बजे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन और रात बारिश होने की संभावना है। क्षेत्र में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वातावरण में आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत पहुंच गया है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दिनो की तुलना में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कल दोपहर 1 बजे के आसपास भी तेज बारिश हुई थी। पिछले दो दिनों से सुहावना मौसम बना हुआ है। बारिश के कारण बाजारों में भीड़ कम देखी जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कृषि क्षेत्र की बात करें तो यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। विशेष रूप से धान की फसल को इस बारिश से अच्छा फायदा होगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026