अब्दुल कादिर समेत 3 भाइयों के ठिकानों पर एक साथ रेड, तीनों के घरों के बाहर पुलिस तैनात : बुलंदशहर में NIA की छापेमारी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 09, 2026

अब्दुल कादिर समेत 3 भाइयों के ठिकानों पर एक साथ रेड, तीनों के घरों के बाहर पुलिस तैनात : बुलंदशहर में NIA की छापेमारी...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में NIA की छापेमारी:अब्दुल कादिर समेत 3 भाइयों के ठिकानों पर एक साथ रेड, तीनों के घरों के बाहर पुलिस तैनात

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह बुलंदशहर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुबह करीब 8:30 बजे, NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जानकारी के अनुसार, यह मुख्य कार्रवाई बुलंदशहर के मोहल्ला इंटारोड़ी में चल रही है। NIA की टीमों ने अब्दुल कादिर के घर सहित उसके दो भाइयों, फैजल और बिलाल के ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। NIA टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला पुलिस के जवान मौके पर मुस्तैद हैं।

Published on July 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0