बुलंदशहर के मालखाने में आग का मामला:अंदरूनी या बाहरी आरोपी व्यक्ति की तलाश,3 महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 16, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली के मालखाने में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना 7 मई 2025 की है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट 11 अगस्त को दर्ज की है। मालखाने में रखा विभिन्न वर्षों का माल मुकदमाती जलकर राख हो गया है। पुलिस के सामने कई सवाल हैं। पहला यह कि आरोपी अंदरूनी है या बाहरी। अगर अंदरूनी है तो मालखाने में क्या गायब किया गया। बाहरी होने पर सवाल उठता है कि उसे मालखाने की चाबी कैसे मिली। साथ ही यह भी कि वह किसकी मदद से वहां पहुंचा। एक अहम सवाल यह भी है कि ड्यूटी पर तैनात संतरी ने घटना के दिन या अगले दिन रिपोर्ट क्यों नहीं लिखवाई। माल मुकदमाती के जलने से कई मुकदमों पर असर पड़ने की आशंका है। तीन महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर लोगों में चर्चा है कि यह किसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। गुलावठी कोतवाली के एसएसआई सरबर खां को मामले की जांच सौंपी गई है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026