खुर्जा देहात पुलिस ने टप्पेबाजी का खुलासा किया:जेल भेजे,जमीन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 30, 2025
खुर्जा देहात पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उनके पास से ठगी के 60 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बुधवार को खुर्जा देहात थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर दुदुपुर नहर पुल के निकट से इन वांछित आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ शिवओम, विष्णु (दोनों निवासी गांव चरौरा, थाना औरंगाबाद) और प्रेमराज (निवासी गांव भवासी, थाना औरंगाबाद) के रूप में हुई है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस...
सीओ ने बताया कि ये आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उन्होंने बीते 3 अक्टूबर को खुर्जा देहात क्षेत्र के शिवा होटल में अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे थे और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जमीन बेचने और खरीदने वाले व्यक्तियों से संपर्क करते थे। वे उन्हें जुए में रुपये जीतकर अधिक लाभ दिलाने का लालच देते थे। पहले दिन वे पीड़ितों को अधिक पैसे मिलने का झांसा देते थे, जिसके बाद विश्वास का फायदा उठाकर उनसे बड़ी रकम लेकर फरार हो जाते थे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026