कन्हैरा पंचायत घर में गंदगी, सफाई कर्मचारी नहीं:ग्रामीणों ने स्थायी तैनाती मांगी, अधिकारी ने 3 अक्टूबर तक सफाई का भरोसा दिया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2026
कन्हैरा पंचायत घर में गंदगी, सफाई कर्मचारी नहीं:ग्रामीणों ने स्थायी तैनाती मांगी, अधिकारी ने 3 अक्टूबर तक सफाई का भरोसा दिया
बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक के कन्हैरा गांव में स्थित पंचायत घर में लंबे समय से गंदगी फैली है। यहां नियमित सफाई कर्मचारी नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक कामों के लिए बने इस घर में हमेशा गंदगी रहती है। ग्राम पंचायत सचिव अरविंद मीणा ने बताया कि गांव में अभी कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। उन्होंने विकासखंड अधिकारी मुकेश कुमार को इसकी जानकारी दी है। सचिव ने आठ दिन में पंचायत घर की सफाई कराने का भरोसा दिया है। स्थानीय निवासी गौरव कुमार ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव नियमित नहीं आते। एडीओ पंचायत कौशल कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी भेजकर पंचायत घर की सफाई कराई जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत घर के साथ गांव की गलियों और सार्वजनिक जगहों की भी नियमित सफाई हो। उन्होंने कन्हैरा गांव में स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात करने की अपील की है।
Related Articles
ककरई की रामलीला में भरत विलाप और दशरथ विलाप मंचन:राम वनगमन, सुमंत-निषादराज संवाद भी दिखाया गया; सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026
स्याना में स्टेट हाईवे पर निकला मगरमच्छ:राहगीरों में हड़कंप मचा, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026
रासलीला में अपराध पूरे होते ही शिशुपाल का किया वध:द्रौपदी की पुकार पर पहुंचे श्रीकृष्ण, चीर बढ़ाकर बचाई लज्जा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026