रासलीला में अपराध पूरे होते ही शिशुपाल का किया वध:द्रौपदी की पुकार पर पहुंचे श्रीकृष्ण, चीर बढ़ाकर बचाई लज्जा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 03, 2026

रासलीला में अपराध पूरे होते ही शिशुपाल का किया वध:द्रौपदी की पुकार पर पहुंचे श्रीकृष्ण, चीर बढ़ाकर बचाई लज्जा...TV Newsकल तक

रासलीला में अपराध पूरे होते ही शिशुपाल का किया वध:द्रौपदी की पुकार पर पहुंचे श्रीकृष्ण, चीर बढ़ाकर बचाई लज्जा

अनूपशहर के कस्बे में कटरा दाऊजी स्थित अग्रसेन भवन में बलदाऊ जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रासलीला में शुक्रवार रात्रि को महाभारत के दो प्रमुख प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। ब्रज से आए कलाकारों ने ‘द्रौपदी चीरहरण’ और ‘शिशुपाल वध’ का ऐसा मार्मिक मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारों ने मनोहारी रास और प्रसिद्ध मयूर नृत्य के साथ किया। ब्रज के कलाकारों की नयनाभिराम प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और खूब तालियां बटोरी। लीला के दौरान दिखाया गया कि पांडवों को जुए (द्युत क्रीड़ा) में द्रौपदी को दांव पर लगाना भारी पड़ गया। हारने के बाद दुर्योधन ने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण का आदेश दिया। असहाय द्रौपदी ने जब चारों ओर निराशा देखी, तो सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण को पुकारा। द्रौपदी के आर्तनाद पर श्रीहरि ने चमत्कारिक रूप से साड़ी की लंबाई बढ़ाकर उनकी लज्जा की रक्षा की।

Published on October 03, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0