स्याना में स्टेट हाईवे पर निकला मगरमच्छ:राहगीरों में हड़कंप मचा, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2026
स्याना में स्टेट हाईवे पर निकला मगरमच्छ:राहगीरों में हड़कंप मचा, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा
स्याना में शुक्रवार देर रात स्टेट हाईवे पर सराय नहर चौकी के पास एक मगरमच्छ दिखा। इसे देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। लोगों में डर का माहौल बन गया। नहर चौकी प्रभारी कुंवर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा और वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। काफी कोशिश के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। पुलिस बल ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई राहगीर मगरमच्छ की चपेट में आया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद पुलिस और वन विभाग ने राहत महसूस की।
Related Articles
ककरई की रामलीला में भरत विलाप और दशरथ विलाप मंचन:राम वनगमन, सुमंत-निषादराज संवाद भी दिखाया गया; सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026
रासलीला में अपराध पूरे होते ही शिशुपाल का किया वध:द्रौपदी की पुकार पर पहुंचे श्रीकृष्ण, चीर बढ़ाकर बचाई लज्जा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026
कन्हैरा पंचायत घर में गंदगी, सफाई कर्मचारी नहीं:ग्रामीणों ने स्थायी तैनाती मांगी, अधिकारी ने 3 अक्टूबर तक सफाई का भरोसा दिया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026