जहांगीराबाद की एशियाई प्रसिद्ध अनाज मंडी की कायाकल्प:नालियां और किसान विश्राम गृह,3.33 करोड़ की लागत से बनेंगी नई सड़कें...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2025
जहांगीराबाद की एशिया प्रसिद्ध अनाज मंडी का कायाकल्प शुरू हो गया है। मंडी परिषद ने इस काम के लिए 3.33 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। मंडी में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की थी। नगर पालिका की सड़क और नाला ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी मंडी में भर जाता था। इससे किसानों का अनाज भी खराब हो जाता था, कई बार दुकानों में भी बारिश का पानी भर जाता था। इस समस्या के समाधान के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नई नालियां, पुलिया और सड़कें बनाई जा रही हैं। मंडी के मुख्य द्वार पर दो मैनहोल बनाए जा रहे हैं। इससे मंडी में जल भराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इनमें पंप लगाकर जमा पानी को नगर पालिका के नाले में डाला जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए कृषक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें पंखे, शौचालय और स्नानघर बनाए जा रहे हैं। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। इस पर 6.5 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। रात में मंडी में रोशनी के लिए नए पोल लगाए जा रहे हैं। सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी। किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों के लिए दो वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। लाइट, पोल और वाटर कूलर पर 27 लाख रुपए खर्च होंगे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026